Tuesday, June 10, 2014

हल्दी भाग - १ प्रजातियाँ, बाह्म - स्वरुप, रासायनिक संघटन एवं गुण-धर्म 鬱金(ウコン)−1種類、特徴など詳細

हल्दी भाग - १ प्रजातियाँ, बाह्म - स्वरुप, रासायनिक संघटन एवं गुण-धर्म
鬱金−1種類、物理的な特徴、科学的な構成と特性

आज हम हल्दी के विभिन्न प्रजातियों के बारे में बात करेंगे। 
今回はウコンの種類についてお話します。

१. Curcuma Longa : मसालों में इसका प्रयोग करते है। 

1. Curcuma Longa (クルクマ ロンガ):マサラ(スパイス)として使います。


२. Curcuma Aromatica : इसके कन्द और पत्तो में कपूरमिश्रित आम्र की तरह गन्ध होती है। इसीलिए इसे आमाहल्दी (Mango Ginger) कहा जाता है। 

2. Curcuma Aromatica(クルクマ アロマティカ):この種類の鬱金の球根と葉っぱは樟脳(しょうのう)とマンゴーのような匂いがします。ですので「アマハルディ」(Mango Ginger)とも言われています。


३. Curcuma Zedoaria : यह बंगाल में बहुत पायी जाती है। यह रंगने के काम आती है। इसको जंगली हल्दी भी कहते है। 

3. Curcuma Zedoaria(クルクマ ゼドアリア):この種類の鬱金がベンガル州でよく有ります。この鬱金が色付けに使われ、自生鬱金(ジャンガリ鬱金)も言われています。


४. Berberis Aristata : यह दारु हरिद्रा के नाम से प्रसिद्ध है और यह हल्दी के समान गुणवाली है। इसके क्वाथ में बराबर का दूध डालकर पकाते है। जब वह चतुर्थांश रहकर गाढ़ा हो जाता है तब उसे उतार लेते है। इसी को रसांजन या रसोत कहते है। यह नेत्रों के लिए परम हितकारी है। 

4. Berberis Aristata(ベルベリス アリスタタ):「ダル ハリドラ」と言う名前で有明であり、鬱金と同じ特徴を持っています。この鬱金を煎じて同じ量の牛乳と一緒に長時間暖める。4分の1の量になります。これを「ラサンジャンとラソート」と言います。ラサンジャンが目に良いです。


बाह्म - स्वरुप

सामान्य प्रयोग में आने वाली हल्दी के पौधे २-३ फुट ऊंचे, पत्ते लम्बे भालाकार बांस के पत्तों की तरह व कुछ-कुछ केले के पत्तों की तरह होते है। पत्रों मे आम के समान गंध आती है। पुष्प पीत वर्ण के थोड़ी संख्या में पुष्प दंड लम्बा होता है। इसमें भूमिगत अदरक के समान पीले रंग के कंद पाये जाते है। जिनका रंग अंदर से लाल या पीला होता हैं भूमिगत कंदो पर मूल पर्णवृंत्तो के चिन्ह पाये जाते है। कंदो को उबालकर फिर सुखा लिया जाता है। इसे ही हल्दी कहते है तथा यही मसाले के रूप में प्रयोग में लायी जाती है।

物理的な特徴

一般的に使われている鬱金の植物は60-90センチメントの高さで、葉っぱはバンブーの矢とバナナの葉っぱにも似ています。葉っぱからマンゴーみたいな匂いがします。花は少なくて黄色のようであり、葉っぱの棒は長いです。この植物に土の中に生姜みたいな黄色の球根が有ります。球根の色が中から赤いか黄色です。土の中にある球根にपर्णवृंत्तोのマークが有ります。球根をボイルして乾かします。その後鬱金の使える形になりスパイスとして使われています。

रासायनिक संघटन

इसमें एक उड़नशील तेल ५-८ प्रतिशत होता है। इसके मुख्य कार्यशील घटक कुर्कुमिन नामक यौगिक सुगंधित तेल टर्मरिक ऑयल तथा टर्पीनाइड पदार्थ है। इनके अतिरिक्त विटामिन ए, प्रोटीन ६.३ प्रतिशत, स्नेह द्रव्य ५.१ प्रतिशत, खनिज द्रव्य ३.६ प्रतिशत तथा कार्बोहाइड्रेट ६९.४ प्रतिशत होता है।

科学的な構成

鬱金にある元素は次の通りです:
1. ウダンシール オイル:5−8%
2. メインの構成要素はクルクルミンと言う香があるターマリクオイルとターピナイドと言う元素です。
これ以外はビタミンA、タンパク質6.3%
スネハ ドラヴヤ 5.1%
鉱物性 3.6%
炭水化物 69.4%

गुण-धर्म

उष्ण वीर्य होने के कारण यह कफवात शामक, पित्तरेचक तथा वेदना स्थापन है। तिक्त होने के कारण पित्तशामक, कफघ्न, रक्त प्रसाधन, रक्तवर्धक एवं रक्त स्तम्भन है। यह रूचिवर्धक तथा अनुलोमन है। मूत्र संग्रहणीय एवं मूत्र विरंजनीय है। प्रमेह के लिए यह श्रेष्ठ है। इसका लेप शोथहर, वेदनास्थापन, वर्ण्य, कुष्ठघ्न, व्रणशोधन, व्रणरोपण, लेखन है। इसका धुआं हिक्कानिग्रहण, श्वासहर और विषघ्न है। इसका प्रयोग कफ विकार, यकृत विकार, रक्त विकार, अतिसार, प्रतिश्याय, प्रमेह, कामला, चर्मरोग एवं नेत्राभिष्यंद में किया जाता है।

特性

蒸し暑いので・カフ कफとヴァータ वात を冷静にし、ピッタ पित्त を少なくしまてवेदना(ヴェーダナ)を作ります。

महर्षि सुश्रुत के अनुसार 

१. हल्दी, दारुहल्दी, मुस्ता, यह सब आम अतिसार नाशक, खासकर दोषों का पाचन करने वाले है।
२. हल्दी, दारुहल्दी, आंवला, बहेड़ा यह सब मुस्तादिगण कफ नाशक है। योनिदोष नाशक, दूध का शोधन करने वाला और पाचन है।
३. हल्दी, दारुहल्दी, निम्ब, त्रिफला यह सब तिक्त मधुर रस, कफ पित्तरोगो को नष्ट करने वाले, कुष्ठ कृमिनाशक एवं दूषित वर्ण के शोधक है।

マハリシー・スシュルト様により

1. 鬱金(ハルディ)、ダルハルディ、ムスタなどは下痢に良いし、ドーシュを消化するのに良いです。
2. 鬱金(ハルディ)、ダルハルディ、アムラ、バヘラなどはカフを破滅したり、、ヨニドーシュを破滅したり、牛乳を洗練して消化に良いです。

स्रोत:
आयुर्वेद जड़ी - बूटी रहस्य - आचार्य बालकृष्ण जी  
नोट: इस पुस्तक को खरीदने के लिए दिव्य योग मंदिर से संपर्क करें। 

ソース:
アーユルヴェーダ ジャリ ブーティ 秘密 (ヒンディー語)ーアチャリヤ バールクリシュナ様 
この本を購入したいかたはディヴヤヨーグマンディルに連絡をして下さい。

No comments:

Post a Comment