Saturday, July 25, 2015

プラクリティ ヨガ 2015年8月カレンダー(終了)


2015年8月カレンダー(終了)

8月1日   (土) 7:00-8:00(朝) 
8月8日   (土) 7:00-8:00(朝) 
8月15日 (土) 7:00-8:00(朝)
8月22日 (土) 7:00-8:00(朝)
8月29日 (土) 7:00-8:00(朝)

ヨガ@二子玉川川沿い

8月2日   (日) 7:00-8:00(朝)
8月9日   (日) 7:00-8:00(朝)
8月16日 (日) 7:00-8:00(朝)
8月23日 (日) 7:00-8:00(朝)
8月30日 (日) 7:00-8:00(朝)

※雨天時の実施状況等は、フェースブックページで告知します

Friday, July 24, 2015

प्रकृति योग शिविर अगस्त २०१५ कैलेंडर (संपन्न)


अगस्त २०१५ कैलेंडर (संपन्न)

日本語はこちらへ

विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें: प्रकृति योग शिविर プラクリティ ヨガ グループ


@उत्सुकुशिगाओका उपवन


१ अगस्त           (शनिवार)       प्रातः  ७:००-८:००  
८  अगस्त          (शनिवार)       प्रातः  ७:००-८:०० 
१५ अगस्त         (शनिवार)       प्रातः  ७:००-८:०० 
२२ अगस्त         (शनिवार)       प्रातः  ७:००-८:००
२९ अगस्त         (शनिवार)       प्रातः  ७:००-८:००

@फ़ुताकोतामागावा नदी के किनारे 


२ अगस्त       (रविवार)       प्रातः  ७:००-८:००
९ अगस्त       (रविवार)       प्रातः  ७:००-८:०० 
१६ अगस्त     (रविवार)       प्रातः  ७:००-८:०० 
२३ अगस्त     (रविवार)       प्रातः  ७:००-८:०० 
३० अगस्त     (रविवार)       प्रातः  ७:००-८:०० 

※雨天時の実施状況等は、フェースブックページで告知します

Thursday, July 23, 2015

プラクリティ ヨガ グループ



最新情報はこちら https://www.facebook.com/prakrtipanchtatv
※雨天時の実施状況等は、フェースブックページで告知します。

プラクリティ(自然)のピュアな環境で、空の下、鳥さんの鳴き声と川の流れの音を聞きながらヨガを楽しんで、健康的な生活を送りましょう!この目的で「プラクリティ ヨガ グループ」が始まりました。お子さんからお年寄りまで、大歓迎!


@美しが丘公園
日時 : 毎週土曜日 7:00-8:00
場所 : 美しが丘公園(たまプラーザ駅(田園都市線)から徒歩8分)
参加費: 500円 (初回無料)
内容 : 国際ヨガデーにて東京ヨガソン2015で実演したセッションを行います。
     アーサナのやり方と効果も説明します。
言語 : ヒンディー語、日本語、英語
地図 :




@二子玉川川沿い
日時 : 毎週日曜日 7:00-8:00
場所 : 兵庫島公園(二子玉川駅(田園都市線)から徒歩5分)
参加費: 500円 (初回無料)
内容 : 国際ヨガデーにて東京ヨガソン2015で実演したセッションを行います。
     アーサナのやり方と効果も説明します。
言語 : ヒンディー語、日本語、英語
地図 :




お問い合わせ:prakrti.panchtatv@gmail.com
電話:070-5566-5689
ブログ:http://prakrtipanchtatv.blogspot.jp/
フェースブック:https://www.facebook.com/prakrtipanchtatv


注意点:
1. 雨天時の実施状況等は、フェースブックページで告知します。
2. ヨガを始める8時間前から何も食べないでください。
3. 大便を済ましてから参加してください。
4. 妊娠中の方ご遠慮ください。
5. ヨガマットをご持参してください。
6. 動きやすい服を着てください。

Wednesday, July 22, 2015

प्रकृति योग शिविर

प्रकृति योग शिविर
日本語はこちらへ



नयी सूचना के लिए यहाँ क्लिक करें:  https://www.facebook.com/prakrtipanchtatv 
※वर्षा होने की आशंका पर एक दिन पहले फेसबुक पेज अपडेट कर दिया जाएगा।

प्रकृति के शुद्ध वातावरण, खुले आकाश, पक्षियों के चहचहाने की ध्वनि और नदी की कल कल बहती धारा के बीच योग का आनंद लें और सदा निरोगी रह कर जीवन व्यापन करें। इसी उद्देश्य के साथ "प्रकृति योग शिविर" का आरम्भ। बच्चे से ले कर वरिष्ठ नागरिक सभी का स्वागत है।


@उत्सुकुशिगाओका उपवन 
समय   : प्रति शनिवार  प्रातः  ७:००-८:०० 
स्थान   : उत्सुकुशिगाओका उपवन (तामाप्लाज़ा स्टेशन (देनएनतोशि लाईन) से पैदल ८ मिनट )
शुल्क   : 500 येन(पहला शिविर निःशुल्क)
विवरण : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टोक्यो योगाथन २०१५ में किये गये ४ अलग-अलग सैशन करेंगें।
                   आसन के बारे में ज्ञान और लाभ भी साझा किया जाएगा।
भाषा     : हिंदी, जापानी, अंग्रेज़ी
नक्शा   :    





@फ़ुताकोतामागावा नदी के किनारे  
समय   : प्रति रविवार प्रातः  ७:००-८:०० 
स्थान   : ह्योगोजिमा उपवन (फ़ुताकोतामागावा स्टेशन (देनएनतोशि लाईन) से पैदल ५ मिनट )
शुल्क   : 500 येन(पहला शिविर निःशुल्क)
विवरण : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टोक्यो योगाथन २०१५ में किये गये ४ अलग-अलग सैशन करेंगें।
                   आसन के बारे में ज्ञान और लाभ भी साझा किया जाएगा।
भाषा     : हिंदी, जापानी, अंग्रेज़ी
नक्शा   :  




संपर्क:prakrti.panchtatv@gmail.com
दूरभाष :070-5566-5689
ब्लॉग :http://prakrtipanchtatv.blogspot.jp/
फेसबुक :https://www.facebook.com/prakrtipanchtatv

ध्यान रखने योग्य बिंदू:
१. वर्षा होने की आशंका पर एक दिन पहले फेसबुक पेज अपडेट कर दिया जाएगा।
२. योग करने के पहले ८ घंटे तक कुछ न खायें।
३. प्रातः शौच करके आयें।
४. गर्भवती मातायें भारी योग न करें।
५. अपनी योग मैट ले कर आयें।
६. योग करने में आसानी हो ऐसे वस्त्रों में आएं। 


Sunday, June 28, 2015

जुलाई २०१५ कैलेंडर 2015年7月カレンダー

जुलाई २०१५ कैलेंडर
2015年7月カレンダー

विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें: प्रकृति योग शिविर プラクリティ ヨガ グループ


@उत्सुकुशिगाओका उपवन

४ जुलाई           (शनिवार)       प्रातः  ७:००-८:०० 
११  जुलाई        (शनिवार)       प्रातः  ७:००-८:०० 
१८  जुलाई        (शनिवार)       प्रातः  ७:००-८:०० 
२५  जुलाई        (शनिवार)       प्रातः  ७:००-८:००

ヨガ@美しが丘公園

7月4日   (土) 7:00-8:00(朝) 
7月11日 (土) 7:00-8:00(朝) 
7月18日 (土) 7:00-8:00(朝)
7月25日 (土) 7:00-8:00(朝)

@फ़ुताकोतामागावा नदी के किनारे 

५  जुलाई          (रविवार)       प्रातः  ७:००-८:०० 
१२   जुलाई       (रविवार)       प्रातः  ७:००-८:०० 
१९   जुलाई       (रविवार)       अवकाश 
२०   जुलाई       (सोमवार)      प्रातः  ७:००-८:००     ※१९ जुलाई के बदले २० जुलाई (सोमवार)
२६   जुलाई       (रविवार)       प्रातः  ७:००-८:०० 

ヨガ@二子玉川川沿い

7月5日   (日) 7:00-8:00(朝)
7月12日 (日) 7:00-8:00(朝)
7月19日 (日) 休み
7月20日 (月) 7:00-8:00(朝) ※祝日ですので19日の変わりに20日に行います。
7月26日 (日) 7:00-8:00(朝)

※雨天時の実施状況等は、フェースブックページで告知します

Thursday, June 25, 2015

प्रकृति योग शिविर プラクリティ ヨガ グループ

प्रकृति योग शिविर
プラクリティ ヨガ グループ



最新情報はこちら https://www.facebook.com/prakrtipanchtatv
※雨天時の実施状況等は、フェースブックページで告知します。

प्रकृति के शुद्ध वातावरण, खुले आकाश, पक्षियों के चहचहाने की ध्वनि और नदी की कल कल बहती धारा के बीच योग का आनंद लें और सदा निरोगी रह कर जीवन व्यापन करें। इसी उद्देश्य के साथ "प्रकृति योग शिविर" का आरम्भ। बच्चे से ले कर वरिष्ठ नागरिक सभी का स्वागत है।

プラクリティ(自然)のピュアな環境で、空の下、鳥さんの鳴き声と川の流れの音を聞きながらヨガを楽しんで、健康的な生活を送りましょう!この目的で「プラクリティ ヨガ グループ」が始まりました。お子さんからお年寄りまで、大歓迎!


@उत्सुकुशिगाओका उपवन 
समय   : प्रति शनिवार  प्रातः  ७:००-८:०० 
स्थान   : उत्सुकुशिगाओका उपवन (तामाप्लाज़ा स्टेशन (देनएनतोशि लाईन) से पैदल ८ मिनट )
शुल्क   : 500 येन(पहला शिविर निःशुल्क)
विवरण : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टोक्यो योगाथन २०१५ में किये गये ४ अलग-अलग सैशन करेंगें।
                   आसन के बारे में ज्ञान और लाभ भी साझा किया जाएगा।
भाषा     : हिंदी, जापानी, अंग्रेज़ी
नक्शा   :    नीचे दिया गया है। 

@美しが丘公園
日時 : 毎週土曜日 7:00-8:00
場所 : 美しが丘公園(たまプラーザ駅(田園都市線)から徒歩8分)
参加費: 500円 (初回無料)
内容 : 国際ヨガデーにて東京ヨガソン2015で実演したセッションを行います。
     アーサナのやり方と効果も説明します。
言語 : ヒンディー語、日本語、英語
地図 :





@फ़ुताकोतामागावा नदी के किनारे  
समय   : प्रति रविवार प्रातः  ७:००-८:०० 
स्थान   : ह्योगोजिमा उपवन (फ़ुताकोतामागावा स्टेशन (देनएनतोशि लाईन) से पैदल ५ मिनट )
शुल्क   : 500 येन(पहला शिविर निःशुल्क)
विवरण : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टोक्यो योगाथन २०१५ में किये गये ४ अलग-अलग सैशन करेंगें।
                   आसन के बारे में ज्ञान और लाभ भी साझा किया जाएगा।
भाषा     : हिंदी, जापानी, अंग्रेज़ी
नक्शा   :    नीचे दिया गया है।

@二子玉川川沿い
日時 : 毎週日曜日 7:00-8:00
場所 : 兵庫島公園(二子玉川駅(田園都市線)から徒歩5分)
参加費: 500円 (初回無料)
内容 : 国際ヨガデーにて東京ヨガソン2015で実演したセッションを行います。
     アーサナのやり方と効果も説明します。
言語 : ヒンディー語、日本語、英語
地図 :




お問い合わせ:prakrti.panchtatv@gmail.com
電話:070-5566-5689
ブログ:http://prakrtipanchtatv.blogspot.jp/
フェースブック:https://www.facebook.com/prakrtipanchtatv

ध्यान रखने योग्य बिंदू:
१. वर्षा होने की आशंका पर एक दिन पहले फेसबुक पेज अपडेट कर दिया जाएगा।
२. योग करने के पहले ८ घंटे तक कुछ न खायें।
३. प्रातः शौच करके आयें।
४. गर्भवती मातायें भारी योग न करें।
५. अपनी योग मैट ले कर आयें।
६. योग करने में आसानी हो ऐसे वस्त्रों में आएं। 

注意点:
1. 雨天時の実施状況等は、フェースブックページで告知します。
2. ヨガを始める8時間前から何も食べないでください。
3. 大便を済ましてから参加してください。
4. 妊娠中の方ご遠慮ください。
5. ヨガマットをご持参してください。
6. 動きやすい服を着てください。

Wednesday, April 22, 2015

कद्दू カボチャ Pumpkin


"कद्दू"  カボチャ  Pumpkin

कद्दू में मुख्य रूप से बीटा केरोटीन पाया जाता है, जिससे विटामिन ए मिलता है। पीले और संतरी कद्दू में केरोटीन की मात्रा अपेक्षाकृत ज्यादा होती है। बीटा केरोटीन एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर में फ्री रैडिकल से निपटने में मदद करता है। कद्दू ठंडक पहुंचाने वाला होता है। इसे डंठल की ओर से काटकर तलवों पर रगड़ने से शरीर की गर्मी खत्म होती है। कद्दू लंबे समय के बुखार में भी असरकारी होता है। इससे बदन की हरारत या उसका आभास दूर होता है।

カボチャにβ-カロテンがあるためビタミンAがたっぷりである。黄色とオレンジ色のカボチャにケロテンの量が多いほうである。β-カロテンは抗酸化物質ですのでアンチエージング特徴がある。カボチャは体を冷やす効果がある。カボチャの茎を切って足裏にこするこで体を冷やす効果がある。長期間熱のときもカボチャが良いです。

Pumpkin mainly has beta karoten, which gives Vitamin A. Yellow and orange color pumpkin has more quantity of beta keroten. Beta keroten is antioxidant which helps in reducing Free radicals from the body. Pumpkin helps in cooling of body temperature. Rubbing of pumpkin stem to foot-sole helps in body cooling. Good for reducing temperature in long fever.


कद्दू का रस भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह मूत्रवर्धक होता है और पेट संबंधी गड़बड़ियों में भी लाभकारी रहता है। यह खून में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक होता है और अग्नयाशय को भी सक्रिय करता है। इसी वजह से चिकित्सक मधुमेह के रोगियों को कद्दू के सेवन की सलाह देते हैं।


カボチャのジュースも健康に良いでしょう。これは排尿促進によくておなかのさまざまな問題に良いでしょう。
体の血にある砂糖をコントロールし消化の仕組みをよくする効果がある。
ですので医者さんは糖尿病の患者さんにカボチャを推奨されます。

Pumpkin juice is also very good for health. It is diuretic and helps in curing different stomach related problems. It helps in controlling blood sugar and activate digestive system. That is the reason why doctors recommend pumpkin to diabetic patients.



कद्दू खाने के स्वास्थ्य लाभ कद्दू के स्वास्थ्य लाभ-

✏1. एंटीऑक्सीडेंट से भरा- कद्दू में मुख्य रूप से बीटा केरोटीन पाया जाता है, जिससे विटामिन ए मिलता है। पीले और संतरी कद्दू में केरोटीन की मात्रा अपेक्षाकृत ज्यादा होती है। बीटा केरोटीन एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो शरीर में फ्री रैडिकल से निपटने में मदद करता है।

✏2. ठंडक पहुंचाए- कद्दू ठंडक पहुंचाने वाला होता है। इसे डंठल की ओर से काटकर तलवों पर रगड़ने से शरीर की गर्मी खत्म होती है। कद्दू लंबे समय के बुखार में भी असरकारी होता है। इससे बदन की हरारत या उसका आभास दूर होता है।

✏3. मन को शांति पहुंचाए- कद्दू में कुछ ऐसे मिनरल्स होते हैं जो दिमाग की नसों को आराम पहुंचाते हैं। अगर आपको रिलैक्स होना है तो आप कद्दू खा सकते हैं।

✏हृदयरोगियों के लिये-
आहार विशेषज्ञों का कहना है कि कद्दू हृदयरोगियों के लिए अत्यंत लाभदायक है। यह कोलेस्ट्राल कम करता है, ठंडक पहुंचाने वाला और मूत्रवर्धक होता है।

✏मधुमेह रोगियों के लिये-
कद्दू रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है और अग्न्याशय को सक्रिय करता है। इसी कारण चिकित्सक मधुमेह रोगियों को कद्दू खाने की सलाह देते हैं। इसका रस भी स्वास्थ्यवर्धक माना गया है।

✏आयरन से भरपूर्ण-
कई महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है जिससे उन्हें एनीमिया हो जाता है। तो ऐसे में कद्दू सस्ता भी पड़ता है और पौष्टिक भी होता है। कद्दू के बीज भी आयरन, जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत हैं।

✏फाइबर-
इसमे खूब रेशा यानी की फाइबर होता है जिससे पेट हमेशा साफ रहता है।

Tuesday, April 21, 2015

[योगाथन] अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जून २१ टोक्यो


नमस्कार  
As many of us know that United Nations General Assembly has declared June 21 as International Yoga Day on December 11 2014.

This year more than 100 countries along with more than 1000s of associations would be conducting various workshops on Yoga to celebrate this day. 
Accordingly, HSS-Japan along with many other pro-Yoga associations in Japan is organizing Yogathon on June 21 (Sun), an International Yoga Day!

The declaration came after the call for the adoption of June 21 as International Yoga Day by Indian Prime Minister, Narendra Modi ji during his address to UN General Assembly on September 27, 2014 wherein he stated:
“Yoga is an invaluable gift of India's ancient tradition. It embodies unity of mind and body; thought and action; restraint and fulfilment; harmony between man and nature; a holistic approach to health and well-being. It is not about exercise but to discover the sense of oneness with yourself, the world and the nature. By changing our lifestyle and creating consciousness, it can help us deal with climate change”.

Yog (Yoga), a 5,000 year old physical, mental and spiritual practice having its origin in Bharat (India), aims to transform body and mind.

PS: This event is open to all regardless of nationality, race, language, gender, economic status or any other affiliations.


Event page in Facebook

Monday, October 27, 2014

वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस आरोग्य एक्सपो २०१४

नमस्कार मित्रों

वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस द्वारा आयोजित आरोग्य एक्सपो २०१४  में आप सभी सादर आमंत्रित है।
जिसका उद्घाटन स्वयं प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे।

दिनांक : ०६ -०९ नवम्बर २०१४
स्थान : प्रगति मैदान

अधिक जानकारी के लिए निचे दिए लिंक पर जाएं।
http://www.ayurworld.org

Saturday, July 26, 2014

शुद्ध या अशुद्ध शहद की पहचान

शुद्ध या अशुद्ध शहद की पहचान


असली मधु वही है, जो शीशी से प्लेट में टपकाने पर सांप की कुंडली जैसा गिरता हो। नकली मधु प्लेट में गिरते ही फैल जाता है।

किसी लकड़ी पर एक बूंद शहद टपकाकर उसे माचिस की तीली जलाकर दिखाने पर वह जलने लगे तो उसे असली शहद समझें।

असली मधु पारदर्शी होता है। कुत्ता उसे चाटता नहीं है, असली मधु में सुगंध होता है। गर्मी पाकर वह पिघल जाता है और ठंडक पाकर जम जाता है। नया शहद कफनाशक और दस्तावर होता है। एक से दो वर्ष पुराना शहद चर्बी कम करता है और पाचक होता है।

प्रायः ऐसा मानते हैं कि शुद्ध शहद सर्दी में भी नहीं जमता है, परन्तु शहद का जमना या नहीं जमना शुद्धता की पहचान नहीं है। क्योंकि शुद्ध शहद भी जमता है।

Friday, June 27, 2014

गहरी सुखभरी नींद ऐसे लें 熟睡のために

गहरी सुखभरी नींद ऐसे लें 
熟睡のために

अनिद्रा आज का सबसे बड़ा रोग है, वस्तुतः युवा के लिए छः घंटे की नींद पर्याप्त होती है। बच्चों के लिए आठ घंटे और वृद्धों को चार से छः घंटे की नींद की आवश्यकता होती है।

現時代は不眠症が一番の病気です。若者は6時間ぐらいの睡眠時間が充分です。
子供が8時間とお年寄りは4ー6時間の睡眠時間が必要です。


प्राकृतिक उपचार

प्राकृतिक उपचार से अनिद्रा रोग समूल नष्ट हो जाता है, रोगी पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता।

१. एक चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर चाटें। यह औषधि रात को सोने से पहले लें।

२. रात को सोने से पहले नियमित सरसों या तिल के तेल से पांच मिनट पैर के तलवों की मालिश करें, इससे थकान दूर होती है और नींद अच्छी आती है।

३. पपीता एक बहुत ही गुणकारी और स्वादिष्ट फल है। अनिद्रा के रोगी नियमित रूप से पपीता खायें, उसका रस पीयें और कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर खायें तो उन्हें अनिद्रा की शिकायत नहीं होगी।

४. सौंफ अनिद्रा रोग की बेहतर औषधि है। रात को सोने से पूर्व १० ग्राम सौंफ एक कप पानी में उबाल-छानकर पियें।

६. सेब का मुरब्बा अनिद्रा रोग को शांत कर गहरी नींद लाता है - रात को भोजन के बाद नियमित रूप से खाने वालों को रोग से मुक्ति मिलती है।

自然的な治療

自然的な治療で不眠症が治り、患者に副作用もありません。
下記の色々なやり方がありますが、全部やる必要は有りません。

1. 1スプーン玉ねぎのジュースに1スプーンハチミツを混ぜてなめます。毎日寝る前にやります。

2. 夜寝る前にマスタード油かごま油で足下の裏に5分ぐらいマッサージをする。これも寝る直前に最高です。

3. パパイヤはおいしくてすごいオーシャディです。不眠症の患者さんはパパイヤを定期的に食べたり、パパイヤのジュースを飲んだり、未熟のカレーを食べると熟睡を得るようになります。

4. ソーンフは不眠症にすごくききます。寝る前に10グラムソーンフを1杯カップに入れ、ボイルしてからフィルタして飲みます。

5. リンゴのコンポートは不眠症を冷静にし、熟睡の為に手伝います。毎日夕食後食べると熟睡を得るようになります。

これから熟睡をもらえるように試してみましょう!

Monday, June 23, 2014

दूध से दाढ़ी बनाने और नहाने का उत्तम तरीका

दूध से दाढ़ी बनाने और नहाने का उत्तम तरीका 


दूध से दाढ़ी बनाने और नहाने सुनकर शायद आपको अजीब लगे, पर है यह ज़ोरदार तरीका। दूध से दाढ़ी बनाने का सामान्य तरीका यह है कि पहले आप हलके गुनगुने पानी से चेहरा भिगो लीजिए, इसके बाद थोड़ा सा कच्चा दूध लेकर चेहरे पर अच्छी तरह मलिए। अब रेज़र चलाइये, एकदम चिकनी दाढ़ी बनेगी। दाढ़ी बनाने के बाद क्रीम वग़ैरह लगाने की ज़रूरत एकदम समाप्त हो जाती है, क्योंकि कच्चा दूध अव्वल दर्ज़े का 'क्लींजिंग एजेंट' है। कच्चे दूध के इस्तेमाल से चेहरे की स्निग्धता और सौंदर्य में वृद्धि होगी, सो अलग। 

अब आइए, दूध से स्नान करने का तरीका जानिए। यह तरीका भी एकदम आसान है। एक नींबू एक छोटी कटोरी भर कच्चे दूध में निचोड़ दीजिए, बस अच्छे से अच्छे से भी बेहतर स्नान सामग्री तैयार है। नींबू निचोड़ने के बाद जब दूध फट जाए तो एक साफ़ सूती कपड़े का टुकड़ा इसमें भिगोकर शरीर पर अच्छी तरह रगड़ते हुए फेरिए और स्नान कर लीजिए। यह है आपका एकदम - सौ प्रतिशत सम्पूर्ण स्नान !

इस तरह आप साबुनों के नुकसानदेह मायाजाल से तो बचेंगे ही, तमाम तरह के चर्मरोगों से भी निजाद मिलेगा। 

स्रोत:
स्वदेशी चिकित्सा - गंभीर रोगों की घरेलु चिकित्सा एवं सौंदर्य वर्धक घरेलू नुस्खे (भाग - ४) 
संकलन एवं संपादन: राजीव दिक्षित

नोट: इस पुस्तक को खरीदने के लिए राजीव दिक्षित मेमोरियल स्वदेशी उत्थान संस्था से संपर्क करें। 

Wednesday, June 18, 2014

आवासीय एडवांस योग शिविर (रोगियों हेतु शिविर)  上級レベルヨーガ シヴィルが開催されます

लम्बे अंतराल के बाद परम पूज्य स्वामी रामदेव जी इंसान हित में मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, अर्थराइटिस, कमर दर्द, उदार रोग चरम रोग, ऑटोइम्यून डिज़ीज, अवसाद आदि के रोगियों के लिए आवासीय एडवांस योग शिविर (रोगियों हेतु शिविर) का आयोजन किया जा रहा है।

久しぶりにスワミ ラームデヴの上級レベルヨーガ シヴィルが開催されることになりました。

下記の病気がある方におすすめです。
肥満
糖尿病
高血圧
心臓病
関節炎
腰痛
皮膚病
自己免疫疾患



दिनांक : 24 से 30 जून
स्थान : पतंजलि योगपीठ हरिद्वार, भारत
अनिवार्य अग्रिम पंजीकरण

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करे :
दूरभाष न :

भारत
+91-(0)1334 – 240008
+91-(0)1334 – 244107
+91-(0)1334 – 246737



जापान:
संपर्क व्यक्ति : आशुतोष सिंह
मोबाइल न : +81-80-3246-4486
विपत्र : prakrti.panchtatv@gmail.com
वेबसाइट : http://prakrtipanchtatv.blogspot.in/
फेसबुक पेज: https://www.facebook.com/prakrtipanchtatv
ट्विटर: https://twitter.com/prakrtipnchtatv

ヨーガ期間:6月24日〜6月30日
場所: パタンジャリ ヨーグピート ハリドワール、インド
*予約必要

詳しくは下記にご連絡ください。
インド:
+91-(0)1334 – 240008
+91-(0)1334 – 244107
+91-(0)1334 – 246737

日本:
責任者 : シン・アシュトシュ

電話 : +81-80-3246-4486
メール: prakrti.panchtatv@gmail.com
ウェブ : http://prakrtipanchtatv.blogspot.in/

Monday, June 16, 2014

प्रकृति पंचतत्व के ब्लॉग को पसंद करने के लिए बहुत धन्यवाद। プラクリティパンチタトヴのブログをお読みいただきありがとうございます。

日本語下へ

नमस्कार मित्रों

आप सभी का प्रकृति पंचतत्व के ब्लॉग को पसंद करने के लिए बहुत धन्यवाद। 

आज १६ जून को प्रकृति पंचतत्व ब्लॉग को आरम्भ किये हुए पूरे १ मास हो गया। 

और इसी के साथ प्रकृति फेसबुक पेज को पसंद करने वालों की संख्या भी १०१ हो गई।

आप सभी के अपार स्नेह और सहयोग के लिए बहुत अभिनन्दन।

हम आशा करते है की हमारे भारत का आयुर्वेद, योग एवं प्रायाणाम का अनमोल ज्ञान सही तरीके से सभी के साथ साझा करें और अपने साथ साथ सभी के जीवन को आरोग्य बनाने हेतु सहयोग करें।

योग, प्राणायाम, एवं आयुर्वेद के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें।

आशुतोष सिंह
मोबाइल न : +81-80-3246-4486
विपत्र : prakrti.panchtatv@gmail.com
वेबसाइट : http://prakrtipanchtatv.blogspot.in/
फेसबुक पेज: https://www.facebook.com/prakrtipanchtatv
ट्विटर: https://twitter.com/prakrtipnchtatv

बहुत धन्यवाद

जय हिन्द, जय भारत
वन्दे मातरम

皆様

いつもプラクリティパンチタトヴのブログをお読みいただき、気に入っていただきましてまことにありがとうございます。

本日はプラクリティパンチタトヴのブログが1ヶ月間になりました。それとプラクリティのフェイスブックページの「いいね」が101になりました。

いつもご協力していただましてまことにありがとうございます。

これからもインドの貴重な知識のアーユルヴェーダ、ヨーガとプラナヤムを皆様とシェアしながら健康的な人生を送っていただければと思います。

アーユルヴェーダ、ヨーガ、プラナヤムについてお問い合わせはこちら:

シン・アシュトシュ
電話 : +81-80-3246-4486
メール: prakrti.panchtatv@gmail.com
ウェブ : http://prakrtipanchtatv.blogspot.in/
ファースブック:https://www.facebook.com/prakrtipanchtatv
ツイッター:https://twitter.com/prakrtipnchtatv

よろしくお願いします。

Thursday, June 12, 2014

योग परिचय

योग परिचय


योग शब्द वेदों, उपनिषदों, गीता एवं पुराणों आदि में अति पुरातन काल से व्यवहृत होता आया है। भारतीय दर्शन में योग एक अति महत्वपूर्ण शब्द है। आत्मदर्शन एवं समाधि से लेकर कर्मक्षेत्र तक योग का व्यापक व्यवहार हमारे शास्त्रों में हुआ है। योगदर्शन के उपदेष्टा महर्षि पतंजलि 'योग' शब्द का अर्थ चित्तवृत्ति का निरोध करते हैं। प्रमाण, विपर्यय, विकल्प, निद्रा एवं स्मृति ये पंचविध वृत्तियाँ जब अभ्यास एवं वैराग्यादि साधनों से मन में लय को प्राप्त हो जाती हैं और मन दृष्टा (आत्मा) के स्वरूप में अवस्थित हो जाता है, तब योग होता है। 

महर्षि व्यास योग का अर्थ समाधि करते हैं। व्याकरणशास्त्र में 'युज्' धातु से भाव में घञ प्रत्यय करने पर योग शब्द व्युत्पन्न होता है। महर्षि पाणिनि के धातुपाठ के दिवादिगण में (युज् समाधौ), रूधादिगण में (युजिर् योगे) तथा चुरादिगण में (युज् संयमने) अर्थ में 'युज्' धातु आती है। संक्षेप में हम कह सकते हैं कि संयमपूर्वक साधना करते हुए आत्मा का परमात्मा के साथ योग करके (जोड़कर) समाधि का आनंद लेना योग है। 

उपर्युक्त ऋषियों की मान्यताओं के अनुसार योग का तात्पर्य स्वचेतना और पराचेतना के मुख्य केन्द्र परमचैतन्य प्रभु के साथ संयुक्त हो जाना है। सम्यक् बोध से रागोपहती होने पर जब व्यक्ति वैराग्य के भाव से अभिभूत होता है, तब वह समस्त क्षणिक भावों, वृत्तियों से ऊपर आत्मसत्ता के संपर्क में आता है।  चित्त की पाँच अवस्थाएं हैं - क्षिप्त, मूढ़, विक्षिप्त, एकाग्र एवं निरुद्ध। इनमें से प्रथम तीन अवस्थाओं में योग एवं समाधि नहीं होती। एकाग्र एवं निरुद्ध अवस्था में अविधादि पांच क्लेशों एवं कर्म के बंधन के शिथिल होने पर क्रमश: सम्प्रज्ञात (वितर्कानुगत, विचारानुगत, आनन्दानुगत, अस्मितानुगत) और असम्प्रज्ञात समाधी (भवप्रत्ययगत एवं उपायप्रत्ययगत) की प्राप्ति होती है। 

भारतीय वाङ्मय में गीता में योगेक्ष्वर श्रीकृष्ण योग को विभिन्न अर्थों में प्रयुक्त करते हैं - अनुकूलता-प्रतिकूलता, सिद्धि-असिद्धि, सफलता-विफलता, जय-पराजय, इन समस्त भावों में आत्मस्थ रहते हुए सम रहने को योग कहते हैं। असंग भाव से द्रष्टा बनकर, अंतर की दिव्य प्रेरणा से प्रेरित होकर कुशलतापूर्वक कर्म करना ही योग है। 

जैनाचार्यों के अनुसार जिन साधनों से आत्मा की सिद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है, वह योग है। पुन: जैनदर्शन में मन, वाणी एवं शरीर की वृत्तियों को भी कर्मयोग कहा गया है। 

आधुनिक योग के योगी श्रीअरविन्द के अनुसार परमदेव के साथ एकत्व की प्राप्ति के लिए प्रयत्न करना तथा इसे प्राप्त करना ही सब योगों का स्वरुप है।

- स्वामी रामदेव जी 

स्रोत:
योग साधना एवं योग चिकित्सा रहस्य - स्वामी रामदेव जी 

नोट: इस पुस्तक को खरीदने के लिए दिव्य योग मंदिर से संपर्क करें। 

Wednesday, June 11, 2014

प्राण का अर्थ एवं महत्व - १

प्राण का अर्थ एवं महत्व - १

आज हम जानेंगे की जो हम 'प्राणायाम' शब्द को सुनते या प्रयोग करते है उसमे से 'प्राण' का अर्थ आखिर है क्या।

पांच तत्वों में से एक प्रमुख तत्व वायु हमारे शरीर को जीवित रखनेवाला और वात के रूप में शरीर के तीन दोषों में से एक दोष है, जो क्ष्वास के रूप में हमारा प्राण है।


पित्त : पंगु : कफ : पंगु : पंगवो मलधातव :
वायुना यत्र नियन्ते तत्र गच्छान्ति मेघवत्।।
पवनस्तेषु बलवान विभागकारणान्मत् :।
रजोगुणमय : सूक्ष्म : शीतो रूक्षो लघुक्षचल :।। 
- शार्गंधरसंहिता ५-२५/२६ 

पित्त, कफ, देह की अन्य धातुएँ तथा मल - ये सब पंगु हैं अर्थात ये सभी शरीर में एक स्थान से दुसरे स्थान तक स्वयं नहीं जा सकते। इन्हें वायु ही जहाँ-तहाँ ले जाती है, जैसे आकाश में वायु बादलों को इधर-उधर ले जाता है। अतएव इन तीनों दोषों - वात, पित्त व कफ में वात (वायु) ही बलवान है, क्योंकि वह सब धातु, मल आदि का विभाग करनेवाला और रजोगुण से युक्त सूक्ष्म अर्थात समस्त शरीर के सूक्ष्म छिद्रों में प्रवेश करनेवाला, शीतवीर्य, रूखा, हल्का और चंचल है।     

स्रोत:

प्राणायाम रहस्य - स्वामी रामदेव जी 


नोट: इस पुस्तक को खरीदने के लिए दिव्य योग मंदिर से संपर्क करें। 

Tuesday, June 10, 2014

हल्दी भाग - १ प्रजातियाँ, बाह्म - स्वरुप, रासायनिक संघटन एवं गुण-धर्म 鬱金(ウコン)−1種類、特徴など詳細

हल्दी भाग - १ प्रजातियाँ, बाह्म - स्वरुप, रासायनिक संघटन एवं गुण-धर्म
鬱金−1種類、物理的な特徴、科学的な構成と特性

आज हम हल्दी के विभिन्न प्रजातियों के बारे में बात करेंगे। 
今回はウコンの種類についてお話します。

१. Curcuma Longa : मसालों में इसका प्रयोग करते है। 

1. Curcuma Longa (クルクマ ロンガ):マサラ(スパイス)として使います。


२. Curcuma Aromatica : इसके कन्द और पत्तो में कपूरमिश्रित आम्र की तरह गन्ध होती है। इसीलिए इसे आमाहल्दी (Mango Ginger) कहा जाता है। 

2. Curcuma Aromatica(クルクマ アロマティカ):この種類の鬱金の球根と葉っぱは樟脳(しょうのう)とマンゴーのような匂いがします。ですので「アマハルディ」(Mango Ginger)とも言われています。


३. Curcuma Zedoaria : यह बंगाल में बहुत पायी जाती है। यह रंगने के काम आती है। इसको जंगली हल्दी भी कहते है। 

3. Curcuma Zedoaria(クルクマ ゼドアリア):この種類の鬱金がベンガル州でよく有ります。この鬱金が色付けに使われ、自生鬱金(ジャンガリ鬱金)も言われています。


४. Berberis Aristata : यह दारु हरिद्रा के नाम से प्रसिद्ध है और यह हल्दी के समान गुणवाली है। इसके क्वाथ में बराबर का दूध डालकर पकाते है। जब वह चतुर्थांश रहकर गाढ़ा हो जाता है तब उसे उतार लेते है। इसी को रसांजन या रसोत कहते है। यह नेत्रों के लिए परम हितकारी है। 

4. Berberis Aristata(ベルベリス アリスタタ):「ダル ハリドラ」と言う名前で有明であり、鬱金と同じ特徴を持っています。この鬱金を煎じて同じ量の牛乳と一緒に長時間暖める。4分の1の量になります。これを「ラサンジャンとラソート」と言います。ラサンジャンが目に良いです。


बाह्म - स्वरुप

सामान्य प्रयोग में आने वाली हल्दी के पौधे २-३ फुट ऊंचे, पत्ते लम्बे भालाकार बांस के पत्तों की तरह व कुछ-कुछ केले के पत्तों की तरह होते है। पत्रों मे आम के समान गंध आती है। पुष्प पीत वर्ण के थोड़ी संख्या में पुष्प दंड लम्बा होता है। इसमें भूमिगत अदरक के समान पीले रंग के कंद पाये जाते है। जिनका रंग अंदर से लाल या पीला होता हैं भूमिगत कंदो पर मूल पर्णवृंत्तो के चिन्ह पाये जाते है। कंदो को उबालकर फिर सुखा लिया जाता है। इसे ही हल्दी कहते है तथा यही मसाले के रूप में प्रयोग में लायी जाती है।

物理的な特徴

一般的に使われている鬱金の植物は60-90センチメントの高さで、葉っぱはバンブーの矢とバナナの葉っぱにも似ています。葉っぱからマンゴーみたいな匂いがします。花は少なくて黄色のようであり、葉っぱの棒は長いです。この植物に土の中に生姜みたいな黄色の球根が有ります。球根の色が中から赤いか黄色です。土の中にある球根にपर्णवृंत्तोのマークが有ります。球根をボイルして乾かします。その後鬱金の使える形になりスパイスとして使われています。

रासायनिक संघटन

इसमें एक उड़नशील तेल ५-८ प्रतिशत होता है। इसके मुख्य कार्यशील घटक कुर्कुमिन नामक यौगिक सुगंधित तेल टर्मरिक ऑयल तथा टर्पीनाइड पदार्थ है। इनके अतिरिक्त विटामिन ए, प्रोटीन ६.३ प्रतिशत, स्नेह द्रव्य ५.१ प्रतिशत, खनिज द्रव्य ३.६ प्रतिशत तथा कार्बोहाइड्रेट ६९.४ प्रतिशत होता है।

科学的な構成

鬱金にある元素は次の通りです:
1. ウダンシール オイル:5−8%
2. メインの構成要素はクルクルミンと言う香があるターマリクオイルとターピナイドと言う元素です。
これ以外はビタミンA、タンパク質6.3%
スネハ ドラヴヤ 5.1%
鉱物性 3.6%
炭水化物 69.4%

गुण-धर्म

उष्ण वीर्य होने के कारण यह कफवात शामक, पित्तरेचक तथा वेदना स्थापन है। तिक्त होने के कारण पित्तशामक, कफघ्न, रक्त प्रसाधन, रक्तवर्धक एवं रक्त स्तम्भन है। यह रूचिवर्धक तथा अनुलोमन है। मूत्र संग्रहणीय एवं मूत्र विरंजनीय है। प्रमेह के लिए यह श्रेष्ठ है। इसका लेप शोथहर, वेदनास्थापन, वर्ण्य, कुष्ठघ्न, व्रणशोधन, व्रणरोपण, लेखन है। इसका धुआं हिक्कानिग्रहण, श्वासहर और विषघ्न है। इसका प्रयोग कफ विकार, यकृत विकार, रक्त विकार, अतिसार, प्रतिश्याय, प्रमेह, कामला, चर्मरोग एवं नेत्राभिष्यंद में किया जाता है।

特性

蒸し暑いので・カフ कफとヴァータ वात を冷静にし、ピッタ पित्त を少なくしまてवेदना(ヴェーダナ)を作ります。

महर्षि सुश्रुत के अनुसार 

१. हल्दी, दारुहल्दी, मुस्ता, यह सब आम अतिसार नाशक, खासकर दोषों का पाचन करने वाले है।
२. हल्दी, दारुहल्दी, आंवला, बहेड़ा यह सब मुस्तादिगण कफ नाशक है। योनिदोष नाशक, दूध का शोधन करने वाला और पाचन है।
३. हल्दी, दारुहल्दी, निम्ब, त्रिफला यह सब तिक्त मधुर रस, कफ पित्तरोगो को नष्ट करने वाले, कुष्ठ कृमिनाशक एवं दूषित वर्ण के शोधक है।

マハリシー・スシュルト様により

1. 鬱金(ハルディ)、ダルハルディ、ムスタなどは下痢に良いし、ドーシュを消化するのに良いです。
2. 鬱金(ハルディ)、ダルハルディ、アムラ、バヘラなどはカフを破滅したり、、ヨニドーシュを破滅したり、牛乳を洗練して消化に良いです。

स्रोत:
आयुर्वेद जड़ी - बूटी रहस्य - आचार्य बालकृष्ण जी  
नोट: इस पुस्तक को खरीदने के लिए दिव्य योग मंदिर से संपर्क करें। 

ソース:
アーユルヴェーダ ジャリ ブーティ 秘密 (ヒンディー語)ーアチャリヤ バールクリシュナ様 
この本を購入したいかたはディヴヤヨーグマンディルに連絡をして下さい。

Friday, June 6, 2014

पाचन तन्त्र के लिये वरदान 消化を助ける効果

पाचन तन्त्र के लिये वरदान
消化酵素の分泌を促し、消化を助ける効果

प्रयोग करके देखें
やってみましょう!


जठराग्नि प्रदीप्त करने के लिय पाचक रस ज्यादा चाहिय। एक मीठे सेव फल में कितने भी लौंग अन्दर भौंक (अंदर तक गड़ाना) दो, फिर उसे 7 से 11 दिन तक छाया में पड़ा रहने दें। वह लौंग बन गयी पाचन तन्त्र को तेज करने वाली औषधि या टॉनिक। यह लौंग पाचन तन्त्र के लिय एकदम वरदान है। लौंग धोकर छाया में सुखा लें, और प्रयोग करें।

食べたものを消化するには、胃腸の消化酵素がたくさん必要になります。一個の甘い新鮮なリンゴにローング(クローブ)を隙間なくさして、7日ー11日間ぐらい放置すると、ローングが柔らかくなります。これを水で軽く洗って、直射日光を避けて乾かせば、オーシャディになります。このローングは消化酵素の分泌を促し、消化を助けてくれます。

मात्रा: प्रतिदिन 1-2 लौंग भोजन के 2 घंटे बाद चूसें।

使い方:毎日、食後2時間ぐらいあとに1ー2個のローングを口に含み、柔らかくなるまで口の中で溶かします。

Saturday, May 24, 2014

मिट्टी के बर्तनों का उपयोग कर भोजन को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक बनाएं।

मिट्टी के बर्तनों का उपयोग कर भोजन को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक बनाएं। 

मिट्टी के अंदर मौजूद १८ प्रकार के सूक्ष्म पोषक तत्व भोजन को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक बनती है। 


हजारों वर्षों से हमारे यहाँ मिट्टी के बर्तनों का उपयोग होता आया है अभी कुछ वर्षों पूर्व तक गाँवों में वैवाहिक कार्यक्रमों में तो मिट्टी के बर्तन ही उपयोग में आते थे। घरों में दाल पकाने, दूध गर्म करने, दही जमाने, चावल बनाने और अचार रखने के लिए मिट्टी के बर्तनों का उपयोग होता रहा है। मिट्टी के बर्तन में जो भोजन पकता है उसमें सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी नहीं होती जबकि प्रेशर कुकर व अन्य बर्तनों में भोजन पकाने से सूक्ष्म पोषक तत्व कम हो जाते हैं जिससे हमारे भोजन की पौष्टिकता कम हो जाती है। भोजन को धीरे-धीरे ही पकना चाहिये तभी वह पौष्टिक और स्वादिष्ट पकेगा और उसके सभी सूक्ष्म पोषक तत्व सुरक्षित रहेंगे । 

महर्षि वागभट्ट जी के अनुसार भोजन को पकाते समय उसे सूर्य का प्रकाश और पवन का स्पर्श मिलना आवश्यक है जबकि प्रेशर कुकर में पकाते समय भोजन को ना तो सूर्य का प्रकाश और ना ही पवन का स्पर्श मिल पाता, जिससे उसके सारे पोषक तत्व क्षींण हो जाते हैं । और प्रेशर कुकर एल्यूमीनियम का बना होता है जो कि भोजन पकाने के लिये सबसे घटिया धातु है क्योंकि एल्यूमीनियम भारी धातु होती है और यह हमारे शरीर से अपशिष्ट पदार्थ के रूप में बाहर नहीं निकल पाती है । इसी कारण एल्यूमीनियम के बर्तनों का उपयोग करने से कर्इ प्रकार के गंभीर रोग होते हैं जैसे अस्थमा, वात रोग, टी.बी. मधुमेह (डायबिटीज), पक्षाघात (पेरेलिसिस), स्मरण शक्ति का कम होना आदि! वैसे भी भाप के दबाव से भोजन उबल जाता है पकता नहीं है। 

आयुर्वेद के अनुसार जो भोजन धीरे-धीरे पकता है वह भोजन सबसे अधिक पौष्टिक होता है । भोजन को शीघ्र पकाने के लिये अधिक तापमान का उपयोग करना सबसे हानिकारक है। हमारे शरीर को प्रतिदिन 18 प्रकार के सूक्ष्म पोषक तत्व चाहिए जो मिट्टी से ही आते है। जैसे- Calcium, Magnesium, Sulphur, Iron, Silicon, Cobalt, Gypsum आदि। मिट्टी के इन्ही गुणों और पवित्रता के कारण हमारे यहाँ पुरी के मंदिरों (उड़ीसा) के अलावा कर्इ मंदिरों में आज भी मिट्टी के बर्तनों में प्रसाद बनता है। अधिक जानकारी के लिए पुरी के मंदिर की रसोर्इ देखें।  

मैंने तो स्वयं अपने घर में प्रतिदिन मिट्टी की हांड़ी में सब्ज़ी, दूध आदि पकाने की शुरुवात कर दी है। 
और मेरा आपसे भी आग्रह है की एक बार आप भी अपने घर में मिट्टी की हांड़ी में सब्ज़ी पका कर देखिये आप खुद फर्क महसूस करेंगे। 

स्रोत: