Showing posts with label Milk. Show all posts
Showing posts with label Milk. Show all posts

Monday, June 23, 2014

दूध से दाढ़ी बनाने और नहाने का उत्तम तरीका

दूध से दाढ़ी बनाने और नहाने का उत्तम तरीका 


दूध से दाढ़ी बनाने और नहाने सुनकर शायद आपको अजीब लगे, पर है यह ज़ोरदार तरीका। दूध से दाढ़ी बनाने का सामान्य तरीका यह है कि पहले आप हलके गुनगुने पानी से चेहरा भिगो लीजिए, इसके बाद थोड़ा सा कच्चा दूध लेकर चेहरे पर अच्छी तरह मलिए। अब रेज़र चलाइये, एकदम चिकनी दाढ़ी बनेगी। दाढ़ी बनाने के बाद क्रीम वग़ैरह लगाने की ज़रूरत एकदम समाप्त हो जाती है, क्योंकि कच्चा दूध अव्वल दर्ज़े का 'क्लींजिंग एजेंट' है। कच्चे दूध के इस्तेमाल से चेहरे की स्निग्धता और सौंदर्य में वृद्धि होगी, सो अलग। 

अब आइए, दूध से स्नान करने का तरीका जानिए। यह तरीका भी एकदम आसान है। एक नींबू एक छोटी कटोरी भर कच्चे दूध में निचोड़ दीजिए, बस अच्छे से अच्छे से भी बेहतर स्नान सामग्री तैयार है। नींबू निचोड़ने के बाद जब दूध फट जाए तो एक साफ़ सूती कपड़े का टुकड़ा इसमें भिगोकर शरीर पर अच्छी तरह रगड़ते हुए फेरिए और स्नान कर लीजिए। यह है आपका एकदम - सौ प्रतिशत सम्पूर्ण स्नान !

इस तरह आप साबुनों के नुकसानदेह मायाजाल से तो बचेंगे ही, तमाम तरह के चर्मरोगों से भी निजाद मिलेगा। 

स्रोत:
स्वदेशी चिकित्सा - गंभीर रोगों की घरेलु चिकित्सा एवं सौंदर्य वर्धक घरेलू नुस्खे (भाग - ४) 
संकलन एवं संपादन: राजीव दिक्षित

नोट: इस पुस्तक को खरीदने के लिए राजीव दिक्षित मेमोरियल स्वदेशी उत्थान संस्था से संपर्क करें।